रायपुर (विश्व परिवार) । प्रतापदेव वार्ड की पूर्व पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर हाता क्रिकेट मैदान को युवाओं को समर्पित करने की मंाग की है। पूर्व में जगदलपुर शहर की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पूर्व विधायक संतोष बाफना ने अपने कार्यकाल में युवाओं के प्रति दायित्वों का निर्वहन करते हुए वित्तीय वर्ष 2015-16 में हाता क्रिकेट मैदान के लिए जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत करवाये थे। रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिता के लिए चार नग फ्लड लाइट लगाया गया था, किन्तु वर्तमान में मैदान के जीर्णोद्धार कार्य अब इस संवारने कछुआ गति से चल रहा है, मैदान को संवारने का काम अब तक अधूरा है। शहर में खेल मैदान के अभाव के चलते खिलाड़ी को अभ्यास के लिए उचित मैदान मुहैया नहीं हो पा रहा है। पत्र में 31 जनवरी तक मैदान के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर शहर के युवाओं को सौंपने की मंाग की गई ताकि शहर के युवाओं की खेल गतिविधियां निर्विरोध हो सकें। पूर्व पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा ने कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
——-
