रायपुर (विश्व परिवार)। निर्माता छोटेलाल साहू एवं छॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की छत्तीसगढ़ी फिल्म चल हट कोनो देख लिही, 13 मई, दिन शुक्रवार को रायुपर के प्रभात, श्याम टॉकीज सहित प्रदेश के संपूर्ण सिनेमाघरों एवं आइनॉक्स रायपुर पीवीआर, कॅलर्स मॉल, एफ.एन.एक्स. मल्टीप्लेक्स में रिलीज होने जा रही है। दर्शक एडवांस बुकिंग के लिए बुक माय शो में जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। सतीश जैन की पूर्व फिल्म हस झन पगली फंस जाबे ने बॉक्स ऑफिस में रिकार्ड कायम किया था। फिल्म देख लिही…के शानदार सफलता की उम्मीदें हैं, क्योंकि फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में दिलेश साहू, अनिकृति चौहान हैं। इस अवसर पर रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दीक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषारकांत शर्मा, जॉनसन अरूण, शैलेष साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, उषा विश्वकर्मा, सुब्रत, अनुपम भार्गव, राजेंद्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पाजंलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, आराध्या सिन्हा, रिया साहू, संगीता निषाद, संध्या शर्मा, जागृति सिन्हा, शालिनी विश्वकर्मा, प्रतिभा राजपूत, रूबिका काम्बोज, विशाल साहू, वीरू ठाकुर, सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, टिकेश्वर साहू, तोरण राजपूत, सरिता जैन, भूपेंन्द्र चंदानिया, मनोज कुमार, रूनझून जैन, दीपक कुर्रे, आलेख चौधरी, एवीएम चैनल के सदस्य आदि कलाकार नजर आऐंगे।
————