Home  बिलासपुर अब हमारी बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में दिखाएंगी अपनी खेल...

अब हमारी बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में दिखाएंगी अपनी खेल हूनर

65
0

बिलासपुर (विश्व परिवार)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारा के साथ अब बेटी खेलों का अभियान भी जोर पकड़ चुका है। ऐसे में महिला खेल को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर खेल संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे महिला खेल और महिला खिलाड़ी अपने के खेल के शिखर तक पहुंच सके। अपने बिलासपुर शहर में महिला खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। इसी में से एक है स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया पिंक स्टेडियम। इस स्टेडियम की खास बात यह है कि यहां दस प्रकार से भी ज्यादा इनडोर और आउटडोर खेल कराये जा सकेंगे। खास बात यह है कि सभी मैदान अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बनाया गया है।

जिसमें आने वाले दिनों में राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला खेल हो सकेगा। इस पिंक स्टेडियम के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी। लगभग पौने दो एकड़ जमीन में बनाए गए इस स्टेडियम में कई खूबियां है। खो-खो मैदान, एथलेटिक ट्रैक, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, कबड्डी मैदान, लांग और हाई जंप ट्रैक, जागिंग ट्रैक, इंडोर जिम की सुविधा रहेगी। इस पिंक स्टेडियम में एक मल्टी एक्टीविटी हाल भी अलग से बनाया गया है। जहां अलग-अलग खेल की गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम भी बनाया गया है। वहां पर दूसरे जिले व प्रदेश से आने वाले खिलाड़ी ठहर सकेंगी।

दर्शकों के लिए पूरे स्टेडियम में दर्शक दीर्घा भी तैयार किया गया है। साथ ही स्टेडियम में अलग से चेंजिंग रूम की भी सुविधा है।

इको फ्रैंडली है स्टेडियम

इस स्टेडियम की एक खास बात यह रहेगी कि स्टेडियम को पूरी से इको फ्रैंडली बनाया जाएगा। स्टेडियम के चारों ओर प्लांटेशन किया जा रहा, ताकि इस स्टेडियम की सुंदरता पर चार चांद लग जाए। साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश मिल सके। यहां पर महिला खिलाड़ी अभ्यास करते हुए भविष्य की शानदार खिलाड़ी बनकर उभरेंगी।

मार्च में शुरू होने की संभावना

मौजूदा स्थिति में पिंक स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। संभवता मार्च माह के प्रथम सप्ताह से यहां पर खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद शहर की महिला खिलाड़ी अपने पसंद अनुरूप खेल प्रतिभा में निखार ला सकेगी और खेल क्षेत्र में आगे बढ़ेगी और बिलासपुर के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here