Home  बिलासपुर अब 8 करोड़ 89 लाख से बिलासपुर शहर में होंगे विभिन्न विकास...

अब 8 करोड़ 89 लाख से बिलासपुर शहर में होंगे विभिन्न विकास कार्य

154
0
  • 15 वें वित्त एवं अधोसरंचना मद से राशि हुई स्वीकृत
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए स्वीकृति के निर्देश
  • दो करोड़ 38 लाख से सवरेगा हाईटेक बस स्टैंड 

    बिलासपुर(विश्व परिवार) शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 वें वित्त और अधोसरंचना मद से 18 करोड़ 89 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देश पर संचालनालय नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम बिलासपुर को इसकी स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य किए जाएंगे। 15 वें वित्त से 8 करोड़ 90 लाख और अधोसरंचना मद से 9 करोड़ 99 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।

    मालूम हो कि नगर निगम को भी 15 वें वित्त आयोग से राशि आने का इंतजार कर रही है, क्योंकि इस राशि से शहरी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना है, वही इस राशि से विकास कार्य को गति भी दिया जाना रहा है। हालाकि राशि उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। वही अब उप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देश पर बिलासपुर नगर निगम को राशि मिली है। वही अब विकास कार्य को गति मिलेगी। इसमे मुख्य रूप से शहर के वार्डो की मूलभुत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। मिले राशि से कुल 50 विकास कार्य होंगे। इसमें अधोसरंचना मद से मिले 9 करोड़ 99 लाख से 27 विकास कार्य और 15 वें वित्त आयोग से मिले 8 करोड़ 90 लाख रूपये से 23 विकास कार्य हो सकेंगे।

    इस तरह के होंगे कार्य

    नाली निर्माण, आरसीसीसी नाली निर्माण, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट पोल सहित, सड़क चौड़ीकरण व बीटी कार्य होंगे, जिसमे शहर के कई मुख्य मार्ग भी शामिल है। जिनमे उचित प्रकाश व्यवस्था होने व सीसी रोड बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। इसमे संतोष भवन से सिम्स मुख्य द्वार तक सड़म निर्माण भी शामिल है। इन कार्य वार्डो के अंतर्गत होंगे।

    दो करोड़ 38 लाख से सवरेगा हाईटेक बस स्टैंड

    हाईटेक बस स्टैंड को संवारने के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 38 लाख रुपए मिले है। जिसका शनिवार की सुबह 11 बजे भूमिपूजन किया गया है। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, महापौर रामशरण यादव ने इस विकास कार्य का भूमि पूजन किया। वही अब इस राशि हाईटेक बस स्टैंड की सभी खामियां दूर की जाएगी। इसमे शौचालय निर्माण, पिंक टायलेट, महिलाओं के लिए वेटिंग हाल, बैठने की व्यवस्था के साथ बस स्टैंड को डिजिटल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here