Home Election आखिर किसकी बन रही है सरकार, देखिए देश के टॉप 10 सट्टा...

आखिर किसकी बन रही है सरकार, देखिए देश के टॉप 10 सट्टा बाजारों की भविष्यवाणी

57
0

(विश्व परिवार) | लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने में महज 4 दिन ही शेष है। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर किस पार्टी की सरकार बन रही है? 4 जून को किसे बहुमत मिलने जा रहा है। बता दें कि 1 जून यानी शनिवार को अंतिम और 7वें फेज में का मतदान होगा। अब तक 486 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।

अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे नेता

पीएम मोदी: 4 जून को बड़ा मंगल है, उस दिन एक बार फिर मोदी सरकार।
अमित शाह: 4 जून की दोपहर राहुल गांधी-अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देंगे।
राहुल गांधी: लिख लो, यूपी में क्लीन स्वीप होने जा रहा है। लाइन लगने वाली हैं सीटों की टकाटक। इसके बाद गुड बाय मोदी, टाटा।
लालू यादव: मोदी अवतार हैं, वे पैदा नहीं हुए। 4 जून को मोदी की विदाई तय है। सरकार हमारी बनेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे: 4 जून को जनता मोदी की नौकरी छीन लेगी। सब जॉब्स हमको मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ: जब रिजल्ट आएगा तो तीसरी बार पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस की इतिहास की सबसे बड़ी हार होगी।

वहीं राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने भी अनुमान लगाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2019 चुनाव जैसा रिजल्ट आने की उम्मीद है। क्योंकि पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा नहीं है। विपक्ष में मोदी के सामने मजबूत कोई विकल्प नहीं दिया गया। वहीं, योगेंद्र यादव ने दावा किया कि भाजपा 272 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। साथ ही सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख का कहना है कि भाजपा को यूपी जैसे बड़े राज्यों में बड़ा नुकसान होने जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अलावा देश में कई सट्टा बाजार भी हैं, जो भाजपा और कांग्रेस के साथ दोनों के गठबंधनों की कितनी सीटें आएंगी, इसको लेकर आंकड़े जारी कर दिए हैं। मुंबई सट्टा बाजार में सीटवार भी अनुमान लगाया है। जैसे कि अमेठी में केंद्रीय स्मृति ईरानी को दूसरी बार जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसी तरह रायबरेली से राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल यादव, लखनऊ से राजनाथ सिंह, कन्नौज से अखिलेश यादव, मेरठ से अरुण गोविल जीत सकते हैं।

सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

सट्टा बाजार भाजपा NDA कांग्रेस INDI गठबंधन
फलोदी सट्टा बाजार 209 253 117 246
पालनपुर सट्टा बाजार 216 247 112 225
करनाल सट्टा बाजार 235 263 108 231
बोहरी सट्टा बाजार 227 255 115 212
बेलगाम सट्टा बाजार 223 265 120 230
कोलकाता सट्टा बाजार 218 261 128 228
विजयवाड़ा सट्टा बाजार 224 251 121 237
इंदौर सराफ 260 283 94 180
अहमदाबाद चोखा बाज़ार 241 270 104 193
सूरत मघोबी 247 282 96 186

ब्रोकरेज हाउस ने लगाया अनुमान

लोकसभा चुनाव के लिए तमाम ब्रोकरेज हाउस ने सीटों को लेकर अनुमान जाहिर किए हैं। फिलिपकैपिटल, आईआईएफएल, जेएमएफएल, बर्नस्टीन ने बीजेपी की सीटों को लेकर अनुमान लगाया है।

फिलिपकैपिटल ने बीजेपी को 290 से 300 सीटें दी हैं। जबकि एनडीए का आंकड़ा 330-340 सीटों का है। ब्रोकरेज हाउस बुल केस में भाजपा को 325 सीटों से अधिक सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है। इस स्थिति में एनडीए को 360 सीटें मिल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here