Home Election आज का कार्यक्रम : सीएम साय राजनांदगांव और बिलासपुर के दौरे पर,...

आज का कार्यक्रम : सीएम साय राजनांदगांव और बिलासपुर के दौरे पर, नामांकन रैली में होंगे शामिल और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

39
0

रायपुर(विश्व परिवार)– छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में आज सीएम साय राजनांदगांव और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वेरायपुर से 12 बजे रवाना होंगे और राजनांदगांव में नामांकन रैली में शामिल होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। मुहुर्त वाला नामांकन दाखिल कर चुके भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अप्रैल को नामांकन रैली निकालने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here