Home देश-विदेश आदित्य-एल1 पर इसरो ने साझा की जानकारी, यान के पेलोड ने शुरू...

आदित्य-एल1 पर इसरो ने साझा की जानकारी, यान के पेलोड ने शुरू कर दिया काम

102
0

बेंगलुरू (विश्व परिवार)। इसरो ने सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को लेकर जानकारी साझा की है। इसरो ने बताया कि आदित्य-एल1 में सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट पेलोड लगा है। इसने अपने काम को सामान्य रूप से करना शुरू कर दिया है। आदित्य-एल1 पहली स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित सैटेलाइट है। आदित्य-एल 1 सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन प्वाइंट (एल1) का काम सूर्य का अध्ययन करना है। यह एक प्रभामंडल कक्षा से ही सूर्य के बारे में पता लगाता है। इसरो ने कहा कि सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (एसडब्ल्यूआईएस), आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) पेलोड का दूसरा उपकरण चालू है। हिस्टोग्राम 2 दिनों में SWIS द्वारा कैप्चर किए गए प्रोटॉन और अल्फा कणों की संख्या में ऊर्जा भिन्नता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here