Home उत्तर बस्तर कांकेर उत्तर बस्तर कांकेर : जनपद पंचायतों के लिए 1.53 करोड़ रूपये का...

उत्तर बस्तर कांकेर : जनपद पंचायतों के लिए 1.53 करोड़ रूपये का आबंटन जारी

59
0

‘जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत’

14 फरवरी 2024
उत्तर बस्तर कांकेर(विश्व परिवार)-‘जनपद पंचायत विकास निधि योजना’ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के लिए द्वितीय किश्त के रूप में कुल 01 करोड़ 53 लाख 60 हजार रूपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए 03 लाख रूपये, उपाध्यक्ष के लिए 01 लाख 80 हजार रूपये तथा प्रति सदस्यों हेतु 01 लाख 20 हजार रूपये के मान से कुल 01 करोड़ 53 लाख 60 हजार रूपये जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत अंतागढ़ के लिए 16 लाख 80 हजार रूपये, भानुप्रतापपुर के लिए 19 लाख 20 हजार रूपये, चारामा हेतु 22 लाख 80 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल के लिए 15 लाख 60 हजार रूपये, कांकेर हेतु 21 लाख 60 हजार रूपये, कोयलीबेड़ा के लिए 32 लाख 40 हजार रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए 25 लाख 20 हजार रूपये की राशि जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here