छत्तीसगढ़रायपुर

एम्स रायपुर में ऑल इंडिया एम्स ऑडियोलॉजिस्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS Raipur में दिनांक 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक ऑल इंडिया एम्स ऑडियोलॉजिस्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पाँच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों, पीजीआई चंडीगढ़ के साथ-साथ GMC Baramulla एवं GMC Anantnag से आए ऑडियोलॉजिस्ट्स ने सहभागिता की।
इस कार्यशाला का उद्देश्य ऑडियोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों को नवीनतम तकनीकों, उन्नत श्रवण परीक्षण विधियों, कोक्लियर इम्प्लांट से संबंधित मूल्यांकन एवं प्रबंधन तथा पुनर्वास सेवाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, केस आधारित चर्चाएँ तथा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अपने संदेश में Lt Gen Ashok Jindal, (सेवानिवृत्त), PVSM, AVSM, YSM, Executive Director एवं CEO, एम्स रायपुर ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की अकादमिक कार्यशालाएँ सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ मानव संसाधन एवं तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने एम्स रायपुर में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों को निरंतर
प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वहीं Dr Eli Mohapatra, डीन (अकादमिक), एम्स रायपुर ने कहा कि ऑडियोलॉजी जैसे विशिष्ट क्षेत्र में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पेशेवर दक्षता, सेवा मानकीकरण तथा रोगी देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा Cochlear की विशेष रूप से सराहना की गई, जिन्होंने इस प्रकार की शैक्षणिक पहल के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की तकनीकी क्षमता, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण (Infrastructure Strengthening) एवं कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस सहयोग से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में उन्नत श्रवण देखभाल सेवाओं के विस्तार को बल मिलेगा।
कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र Dr Renu Rajguru, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं विभागाध्यक्ष (ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी), एम्स रायपुर द्वारा वितरित किए गए। उन्होंने
इस आयोजन को ऑडियोलॉजी सेवाओं की सुदृढ़ता एवं संस्थागत क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक आयोजन से एम्स संस्थानों एवं अन्य सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा तथा देशभर में ऑडियोलॉजिस्ट सेवाओं के मानकीकरण एवं गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts