Home रायपुर एस.बी.एच. हॉस्पिटल ने किया मातृत्व को नमन

एस.बी.एच. हॉस्पिटल ने किया मातृत्व को नमन

54
0
रायपुर(विश्व परिवार)– छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्रसिद्ध एस.बी.एच. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने हाल ही में स्वास्थ्य जागरूकता पर एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ मातृ दिवस समारोह भी शामिल किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि माताओं के त्याग और समर्पण का भी सम्मान करना था।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। जिन में विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर, एच.पी.वी. वैक्सीन, आई.वी.एफ. उपचार और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी शामिल थे। सर्वाइकल कैंसर पर चर्चा के दौरान इस घातक बीमारी के लक्षण, जाँच के तरीकों, बचाव, और उपचार के विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, इस बात पर भी बल दिया गया कि 9-14 वर्ष की आयु में एच.पी.वी. वैक्सीन सबसे ज़्यादा प्रभावी होता है।
कार्यक्रम का एक सराहनीय पहलू उन दंपत्तियों के लिए आयोजित किया गया सत्र था, जो आई.वी.एफ. प्रक्रिया का लाभ ले रहे हैं। इस सत्र में एस.बी.एच. हॉस्पिटल द्वारा सफल आई.वी.एफ. उपचारों की कई रोचक कहानियां भी साझा की गईं, जिसने निःसंतान दंपत्तियों को आशा एवं प्रेरणा की नई किरण प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मैग्नेटिक चेयर का अनावरण भी किया गया। इसके अलावा, महिलाओं के लिए उपलब्ध नवीनतम कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी प्रक्रियाओं पर एक व्यापक चर्चा हुई।
कुल मिलाकर, एस.बी.एच. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और माताओं का सम्मान करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. स्वाति महोबिया का विशेष योगदान रहा। वे विगत 22 वर्षों से एस.बी.एच. हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।  डॉ. महोबिया बॉम्बे और जर्मनी से प्रशिक्षित हैं और समाज कल्याण तथा महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं, जिसके लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा उन्हें बहुत से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। प्रसुती एवं स्त्री रोग के अलावा अभी एस.बी.एच. हॉस्पिटल ने कॉस्मेटिक में प्रवेश किया है, जिससे अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक में अनेक रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद, एस.बी.एच. हॉस्पिटल निरंतर प्रगति कर रहा है। ज्ञात हो कि एस.बी.एच. हॉस्पिटल मध्य भारत का सबसे बड़ी स्त्री एवं प्रसुती रोग हॉस्पिटल है, जहाँ एक ही छत के नीचे छह गायनिकोलॉजिस्ट काम करते हैं, जहाँ फीटल मेडिसिन एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here