Home रायपुर ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में छगन लाल मुंदड़ा को मिली...

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में छगन लाल मुंदड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारसगुड़ा और बरगढ़ सीट में करेंगे प्रचार…

44
0

रायपुर(विश्व परिवार)- ओडिशा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री छगन लाल मुंदड़ा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. छत्तीसगढ़ से ओडिशा जाने वाले भाजपा पदाधिकारियों की सूची में उन्हें शामिल किया गया है |

सीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष राज्यमंत्री छगन लाल मुंदडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज खुडिया के साथ बरगढ़ लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं झारसुगगुडा विधानसभा प्रत्याशी टंकधर त्रिपाठी का चुनाव प्रचार करेंगे |

बता दें कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा रायपुर जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. रमन सरकार के दौरान सीएसआईडीसी के अध्यक्ष बनाए गए थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here