छत्तीसगढ़

कक्षा 5वीं–8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, बोर्ड पैटर्न पर होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। हालांकि, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे।

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के होंगे।

समयावधि की बात करें तो कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts