Home कवर्धा कवर्धा जिले में हुए हादसे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जताया...

कवर्धा जिले में हुए हादसे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

38
0

 कवर्धा(विश्व परिवार) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे को लेकर सीएम साय सहित प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताया है। तो वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई बस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता पहुँचा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई बस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता पहुँचा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान

  1. मिला बाई (48) पति बंजारी
  2. टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
  3. सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
  4. जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
  5. मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
  6. झंगलो बाई (62) पति धनीराम
  7. सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
  8. किरण (15) पिता शिवनाथ
  9. पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
  10. धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
  11. शांति बाई (35) पति शिवनाथ
  12. ​​​​​​​प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
  13. सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
  14. ​​​​​​​विस्मत बाई (45)
  15. लीला बाई (35) पति मानसिंह
  16. परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
  17. भारती (13) पिता मानसिंह
  18. सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here