Home रायपुर कांग्रेस की नारी गारंटी योजना पर सीएम साय का तंज, कहा- न...

कांग्रेस की नारी गारंटी योजना पर सीएम साय का तंज, कहा- न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी…

68
0

रायपुर(विश्व परिवार) कांग्रेस के नारी न्याय गारंटी का फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है. चाहे एक लाख रुपए दें या 5 लाख रुपए देने की बात कहें. जनता अब विश्वास नहीं करने वाली. भाजपा 11 सीटें जीतने वाली है|

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के विजय बूथ अभियान पर कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय अभियान का शुभारंभ हो रहा है. भाजपा का झंडा हर घर में लगाना है, और भाजपा को जिताने का संकल्प लेना है. दो-चार घरों में भाजपा का ध्वज लगाए हैंं. सभी कार्यकर्ता मतदाताओं के घरों में जाकर झंडा लगाएंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here