Home जांजगीर-चांपा कांग्रेस भक्ति में लगे स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों के जरिए सर्वे कर पता...

कांग्रेस भक्ति में लगे स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों के जरिए सर्वे कर पता कर रहे माहौल, कांग्रेस घोषणा पत्र के साथ महालक्ष्मी योजना का फार्म पहुंचा रहे घर-घर…

29
0

सक्ती(विश्व परिवार)- सक्ती जिले में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी की कांग्रेसी भक्ति सामने आई, जो लोकसभा चुनाव में इस बार जांजगीर से भाजपा प्रत्याशी को हराने कांग्रेसी नेताओं की हरसंभव मदद कर रहा है. यहां तक वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र और महालक्ष्मी योजना के फार्म को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारी संभाले हैं |

अधिकारी ने अपने कई विश्वसनीय कर्मचारियों को गुप्त रूप से भाजपा का माहौल पता लगाने की जिम्मेदारी दी है, जो लगभग महीने भर से जिले भर में घूम-घूम कर भाजपा और कांग्रेस का माहौल पता कर रहे हैं. कांग्रेस जहां कमजोर नजर आ रही है, वहां की जानकारी अधिकारी को दे रहे हैं, जिससे उस क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत किया जा सके. वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र और महालक्ष्मी योजना के फार्म को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इस अधिकारी को मिली है, जिसके लिए पिछले एक महीने से ये अधिकारी अपनी टीम के साथ कांग्रेसी भक्ति में लगा हुआ है |

कांग्रेस सरकार में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि कांग्रेस की सरकार में इस अधिकारी को सक्ती में बड़ी जिम्मेदारी मिली थी, जिसके कारण अब यह अधिकारी अपने कांग्रेसी आकाओं को नाराज नहीं करना चाहता और इसी के चलते ये लगातार कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर यह काम कर रहा है. जिले के भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी भी है. उनका कहना है कि इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी गई है, मगर न जाने क्यों अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here