Home रायपुर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित संजीवनी धान का फायदा अधिक से अधिक लोगों...

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित संजीवनी धान का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेः राज्यपाल

37
0
  • कृतिदेव यहां कुलपति डॉ- चंदेल ने राज्यपाल को संजीवनी धान के संबंध में जानकारी दी

    रायपुर(विश्व परिवार)–  राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हे इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की नवीन प्रजाति संजीवनी धान के बारे में जानकारी दी। डॉ चंदेल ने राज्यपाल को बताया की भाभा ,टॉमिक रिसर्च इंस्टीटयूट मुंबई के सहयोग से कृषि विश्वविद्यालय द्वारा  छत्तीसगढ़ की औषधीय गुणों वाली परंपरागत किस्मों से संजीवनी धान का विकास किया गया है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है तथा इसमें ,एन्टी कैंसर का गुण  पाये गये हैं। राज्यपाल श्री हरचिंदन ने इस उपलब्धि के लिये कुलपति डॉ चंदेल तथा उनके वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनायें दी। श्री हरिचंदन ने कहा की संजीवनी धान का ज्यादा मात्र में उत्पादन किया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसे पहुंचाया जाए, जिससे इसका लाभ अधिक लोगों को मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here