रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री चौहान सुबह 10.15 बजे दिल्ली से इंडिगो की उड़ान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) जाएंगे. जहां वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद मंत्री शाम को रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।





