Home  बिलासपुर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू आज कांकेर और गरियाबंद जिले के दौरे पर,किसान...

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू आज कांकेर और गरियाबंद जिले के दौरे पर,किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 17वीं किश्त राशि अंतरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

18
0

बिलासपुर(विश्व परिवार) | केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू पहली बार बिलासपुर दौरे पर पहुंचे. कार्यकर्ताओं को जैसे ही ये खबर मिली की उनके सांसद बिलासपुर आने वाले हैं उनका उत्साह दोगुना बढ़ गया।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने नेता का स्वागत करने के लिए पहुंच गए. केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू का ये पहला बिलासपुर दौरा था।

जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का आज कांकेर दौरे पर रहेंगे। शाम 4 बजे कांकेर के कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे. यहां आयोजित किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 17वीं किश्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रथम नगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी भव्य स्वागत की तैयारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here