Home छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा- जनाकांक्षाओं के अनुरूप सब मिलजुल कर...

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा- जनाकांक्षाओं के अनुरूप सब मिलजुल कर कबीरधाम जिले के विकास को आगे बढाएँगे

155
0
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत और सहसपुर लोहारा जनपद क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ो रुपए के विकास कार्यो का भूमिपजन किया
कवर्धा (विश्व परिवार)।  छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत और पिपरिया नगर पंचायत व आसपास के क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों के समुचित विकास के लिए करोड़ो रुपए के विभिन्न विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पर जनता ने भरोसा जताया है। भुपेश सरकाए ने अपने वादों से ज्यादा अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में  जनाकांक्षाओं के अनुरूप सब मिलजुल कर कबीरधाम जिले के विकास को आगे बढाएँगे।
उन्होंने ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 1 करोड़ 59 लाख 2 हजार 500 रूपए की लागत से 25 ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न निर्माण कार्यो की बड़ी सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने इसके साथ ही मुख्यमंत्री सड़क निर्माण योजना अंतर्गत दरसाटोला से रंजीतपुर पहुँचमार्ग के सड़क नवीनीकरण लागत 1 करोड़ 42 लाख 34 हजार रुपए का कार्य का भी भूमिपूजन किया।
मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा के जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बामी और ग्राम पंचायत सोनझरी के लिए नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण 11 लाख 48 हजार रुपए तथा 11 लाख 48 हजार रुपए के कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम बचेड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 02 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 01 लाख रूपए की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण, 05-05 लाख रूपए की लागत से ग्राम भिभौंरी में 03 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम आमगांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,  11 लाख 48 हजार रूपए की लागत से ग्राम कोयलारी में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य, ग्राम सिंघनपुरी जंगल में 13 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण (लोधी समाज के पास), 06 लाख 50 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण (कबीर कुटी के पास),  ग्राम पिपरटोला छोटे और पेण्ड्रीतराई में रंगमंच निर्माण कार्य, 6 लाख 50 रुपए  6.50 लाख रूपए की लागत से सुरजपुरा जं., ग्राम बानों, बाम्हन टोला, बाम्हन टोला (पटेल समाज के पास) में सामुदायिक भवन निर्माण कुल 13 लाख रुपए, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम बानों में सीसी रोड़ कार्य, 05 लाख रूपए की लागत से ग्रा विचारपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण, 4.977 लाख एवं 4.977 लाख रूपए की लागत से नवांगांव, चंदैनी, रेलई, बांधटोला, छोटूपारा में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पिपरिया और क्षेत्र कब आसपास के गावों विकास कब लिए करोड़ो  रुपए विकास कार्यो का भूमिपजन किया
कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के घोषणा अनुरूप पिपरिया नगर पंचायत के समुचित विकास के लिए करोड़ो रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकासमूलक कार्यों का भूमिपजन किया। भूमिपजन कार्यों में नगर विकास में अधोसंरचना मद वर्ष 2023-24 मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा अनुरूप राशि  2 करोड़ 75 लाख 66 रुपए तथा राज्य प्रवर्तित योजना के तहत राशि 72 लाख 58 लाख  रुपए, इसके अतिरिक्त पिपरिया नगर से सटे क्षेत्रो में, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत 02 कार्यो के लिए 308.48 लाख रुपए लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 02 कार्यों के लिए 627.29 लाख एवं नवीन तहसील कार्यालय निर्माण 71.12 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य सम्पन्न किया गया। साथ ही 12 नवीन राशन कार्ड वितरण का कार्य किया गया।
  दोनो भूमिपजन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के साथ इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री गणेशनाथ योगी, श्री कलीम खान, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्री अशोक चोपड़ा, श्री विरेन्द्र जांगडे श्री गनपत गुप्ता, श्री बबलू गुप्ता, श्री प्रवीण वैष्णव, श्री महेंद्र कुम्भकार, अध्यक्ष, नगर पंचायत पिपरिया, श्री शत्रुहन साहू जी, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत पिपरिया,सभी पार्षदगण, नगरवासी एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
———————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here