Home BUSINESS खत्म हुआ इंतजार, Xiaomi HyperOS भारत में हुआ लॉन्च; जारी हुई डिवाइस...

खत्म हुआ इंतजार, Xiaomi HyperOS भारत में हुआ लॉन्च; जारी हुई डिवाइस की लिस्ट

87
0

नई दिल्ली। शाओमी ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए HyperOS पेश कर दिया है। बता दें, नया ऑपरेटिंग सिस्टम फिलहाल कुछ ही डिवाइल के लिए पेश हुआ है।

कंपनी ने नए अपडेट के लिए डिवाइस की लिस्ट भी शेयर की है। वहीं, इस वर्ष गर्मियों में कुछ और डिवाइस के लिए यह अपडेट पेश होगा।

HyperOS क्यों है खास

HyperOS के साथ यूजर अपने पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। इस अपडेट के साथ एक रिडिजाइन्ड लॉक स्क्रीन और मल्टीपल पर्सनलाइज्ड ऑप्शन मिलते हैं।

नए अपडेट के साथ कंट्रोल सेंटर बेहतर एक्सेसिबिलिटी के लिए रिडिजाइन्ड सिस्टम आइकन के साथ लाया गया है।

किन यूजर्स के लिए जारी हुआ अपडेट

कंपनी ने एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कंपनी ने उन डिवाइस के नाम की जानकारी दी है, जिनके लिए अपडेट जारी हो चुका है-

1. Xiaomi 13 Pro

2.Xiaomi Pad 6

3.Redmi 12 5G

4.Redmi 12C

5.Redmi 11 Prime

6. Redmi Pad

अगले महीने ये यूजर्स रहें तैयार

कंपनी ने फरवरी महीने के आखिरी दिन कुछ ही डिवाइस के लिए अपडेट जारी किया है। अगर आपके डिवाइस का नाम इस लिस्ट में नहीं है तो मार्च की लिस्ट भी चेक की जा सकती है। मार्च में कुछ और डिवाइस के लिए नया अपडेट जारी होगा-

  • Xiaomi 12 Pro
  • Redmi Note 13 Pro +
  • Redmi Note 13 Pro
  • Redmi Note 13
  • Redmi Note 12 Pro +
  • Redmi Note 12 Pro
  • Redmi Note 12

मार्च के बाद इन डिवाइस का आएगा नंबर

फरवरी और मार्च के बाद कंपनी नए ओएस अपडेट को कुछ और डिवाइस के लिए जारी कर रही है। इस लिस्ट में भी आप अपने डिवाइस का नाम चेक कर सकते हैं-

  • Xiaomi 11 Ultra
  • Xiaomi 11T Pro
  • Mi 11X
  • Xiaomi 11i HyperCharge
  • Xiaomi 11 Lite
  • Xiaomi 11i
  • Mi 10
  • Xiaomi Pad 5
  • Redmi 13C Series
  • Redmi 12
  • Redmi Note 11 Series
  • Redmi 11 Prime 5G
  • Redmi K50i

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here