मनोरंजन

गुस्से में ट्विंकल खन्ना की अनोखी आदत, अक्षय कुमार के खुलासे से चौंके रितेश–जेनेलिया

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इसी बीच अक्षय ने पत्नी की एक ऐसी आदत का खुलासा किया है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

अक्षय जल्द ही नए रियलिटी शो द व्हील ऑफ फॉर्च्यून के होस्ट के रूप में टीवी पर वापसी कर रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और श्रेयस तलपड़े बतौर मेहमान नजर आएंगे। प्रोमो में बातचीत के दौरान शादी और रिश्तों पर मजेदार किस्से भी सामने आए।

बातों-बातों में अक्षय ने बताया कि जब ट्विंकल उनसे नाराज होती हैं, तो उन्हें इसका एहसास सोते वक्त होता है। अक्षय के मुताबिक, उनकी पत्नी गुस्से में उनके साइड के बिस्तर पर पानी डाल देती हैं, जिससे उन्हें तुरंत समझ आ जाता है कि माहौल ठीक नहीं है। यह सुनते ही रितेश, जेनेलिया और श्रेयस हंस पड़े और हैरान भी हुए।

प्रोमो में रितेश ने बताया कि उन्होंने जेनेलिया को 10 साल डेट किया और शादी को 14 साल हो चुके हैं। इस पर अक्षय ने हंसते हुए शादीशुदा जिंदगी में ‘सॉरी’ कहने की अहमियत पर मजाकिया सलाह दी, जिस पर जेनेलिया ने रितेश को “सॉरी देशमुख” तक कह डाला।

गौरतलब है कि अक्षय और ट्विंकल की शादी 17 जनवरी 2001 को हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा आरव और बेटी नितारा। हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर ट्विंकल के साथ एक हल्का-फुल्का वीडियो भी साझा किया था, जो खूब पसंद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts