Home रायपुर घर- घर जाकर गीता पाठ करतीं हैं नंदा अगस्ती

घर- घर जाकर गीता पाठ करतीं हैं नंदा अगस्ती

59
0
  • महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ सभासद ने 10 वर्षों से जारी रखा है यह पुण्य यज्ञ

रायपुर(विश्व परिवार)– शैलेंद्र नगर निवासी उप पुलिस अधीक्षक व महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ आजीवन सभासद राजेश चौधरी के पिता दत्तात्रय गजानन चौधरी के रविवार को हुए निधन पर उनके शोक संतप्त परिवार और करीबियों के बीच एक महिला गीता पाठ करते हुए उसके मायने भी बता रही थी। उनकी वाचन और संबोधन शैली से वहां बैठे लोग उनसे जुड़ते चले गए। फलस्वरूप परिवार व घर का वातावरण भी हल्का होता चला गया।
बात हो रही है महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ सदस्य, वल्लभनगर निवासी नंदा अगस्त की, जो घर- घर जाकर गीता का पाठ करतीं हैं। आध्यात्मिक इच्छाशक्ति व स्वेच्छा से उन्होंने यह कार्य 10 साल पहले शुरू किया था और अब तक बीसियों घरों में जाकर वे गीता पाठ कर चुकीं हैं।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद नंदा अगस्ती 10 सालों से मूलतः शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर गीता पाठ करतीं हैं। उन्होंने यह कार्य स्व प्रेरणा से 2014 से शुरू किया था। अब वे गीता पाठ में रम गईं हैं।
नंदा के मुताबिक गीता का पाठ और श्रवण, दोनों मुक्ति के साधन हैं। ऐसे में शोक संतप्त परिवार के घर जाकर गीता पाठ करने से मृतात्मा को शांति मिलती है। 10 साल पहले हमारे पड़ोसी श्री पांडे का निधन हो गया था। तब वे परिजनों से भेंट करने उनके घर गई। वहां किसी ने गीता पाठ कराने की सलाह दी, तो उन्होंने उनकी बेटियों से पूछा क्या मैं पढ़ूं गीता। तो उन्होंने सहमति दी और मैंने गीता के दो अध्याय पढ़े। उसी दिन से गीता पाठ का सफर शुरू हुआ, जो आज भी अनवरत जारी है। नंदा ने कहा कि जब भी कोई बुलाता है, तो वे गीता पाठ करने जरूर जातीं हैं। इस कार्य के लिए घर- परिवार की व्यस्तता कभी आड़े नहीं आती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here