Home  बिलासपुर घूमके आएंगे बादल, बिलासपुर में मचाएंगे हुड़दंग

घूमके आएंगे बादल, बिलासपुर में मचाएंगे हुड़दंग

60
0

HIGHLIGHTS

  • दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज
  • हवा की दिशा में आज से होगा बदलाव
  • 25 फरवरी के बाद बादल हुड़दंग मचा सकते हैं।
बिलासपुर (विश्व परिवार)। आसमान में हलचल प्रारंभ हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर महसूस होने लगा है। रात में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वातावरण में नमी बढ़ी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार से हवा की दिशा में बदलाव होगा। 25 फरवरी के बाद बादल हुड़दंग मचा सकते हैं।मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 68 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। इधर शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई। सूर्योदय के बाद गुनगुनी धूप मन को भाने लगा। यह स्थिति दिनभर बनी रही। मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव आने से वातावरण में असर होगा।

आज एक-दो स्थानों पर होगी हल्की वर्षा

प्रदेश में 24 फरवरी को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम प्रारंभ हो सकता है। हवा की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) होगा।

पारा गिरने से न्यायधानी में बढ़ी ठंड
पारा गिरने से न्यायधानी में ठंड बढ़ी है। एक दिन पहले दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को गिरकर 30.8 डिग्री पर आ गया। इसी तरह रात में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 17.9 डिग्री पर उतर गया। यही कारण है कि वातावरण में ठंड का असर बढ़ा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

  • बिलासपुर 30.8 17.9
  • पेंड्रारोड 27.2 12.8
  • अंबिकापुर 27.4 12.5
  • माना 31.3 17.2
        जगदलपुर 32 19.1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here