Home  बिलासपुर चल रे बादल…टम्मक टू, आसमान से अब हटने लगे बादल

चल रे बादल…टम्मक टू, आसमान से अब हटने लगे बादल

60
0

बिलासपुर। आसमान में तीन-चार दिनों से काले घने बादलों के छाए रहने के बाद अब धीरे-धीरे बादल गायब होने लगे हैं। बुधवार को तापमान में इसका असर भी हुआ है। दिन व रात में पारा चढ़ने लगा है इसके साथ ही दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो अब आने वाले दिनों में सुबह कोहरा नजर आ सकता है। रात के तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है।
प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। जिसके प्रभाव से बुधवार को बिलासपुर जिले के पश्चिम क्षेत्र में वर्षा की संभावना बनी हुई थी। हालांकि कहीं पर बूंदाबांदी नहीं हुई। इधर आसमान में बादलों की उपस्थिति देखकर पर्यटकों में खुशी रही। दिन में गर्मी का असर नहीं हुआ बल्कि ठंडक महसूस हुई। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इधर दिनभर गुनगुनी धूप अच्छी लग रही थी। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अब कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

सूर्य देव दिखाएंगे अब तेवर

आसमान से बादलों के छंटते ही सूर्यदेव अपना तेवर दिखाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार से इसका असर वातावरण में महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर भी समाप्त हो चुका है। वातावरण में अब एक बार फिर से बदलाव महसूस आने वाला है। बादलों के जाने के बाद सुबह कोहरा भी नजर आ सकता है। रात के तापमान में मामूली गिरावट आएगी। दिन का तापमान बढ़ेगा। फरवरी का दूसरे पखवाड़े में गर्मी का अहसास होगा।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर न्यूनतम

  • बिलासपुर 18.2
  • पेंड्रारोड 16.4
  • अंबिकापुर 17.3
  • माना 18.4
  • माना 18.4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here