Home रांची ‘चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा’, कोडरमा के मंच से...

‘चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा’, कोडरमा के मंच से PM Modi का भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश

57
0
  • ‘कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका’
  • भाजपा की सरकार ने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई- प्रधानमंत्री

 रांची(विश्व परिवार)- लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के कोडरमा पहुंचे। कोडरमा संसदीय क्षेत्र के पेशम गांव में रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस, झामुमो पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में एक मजबूत सरकार होती है तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है, देश के लोगों का हित देखती है, लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका। इस आग में वामपंथियों ने भी अपनी रोटियां से कीं। ये भाजपा की सरकार है, जिसने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई।

भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला

उन्होंने आगे कहा कि मैंने लाल किले से कहा था, मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा। JMM-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी-गठबंधन, इन सारी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा। ये पैसे आपके हैं, इन पैसों के मालिक आप हैं। कोई चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मोदी इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है, इसलिए ये मोदी को गोली मारने की बात करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here