Home रायपुर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में मतदाता जागरूकता अभियान की तैयारियां जोर-...

चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में मतदाता जागरूकता अभियान की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं।

57
0
  • मतदाता जागरूकता अभियान की महाराष्ट्र मंडल में तैयारियां जारी
  • राजधानी के 15 भीड़ भरे हनुमान, राम मंदिरों में आज शाम श्रद्धालुओं को किया जाएगा संकल्पबद्ध
  • रविवार को शाम 6:00 बजे से व्यस्ततम 12 चौराहों पर चलेगा व्यापक अभियान
रायपुर(विश्व परिवार)– महाराष्ट्र मंडल रविवार पांच मई को शाम 6:00 बजे से शहर के 12 व्यस्ततम चौराहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान की तैयारियों को लेकर मंडल के विभिन्न केंद्रों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इधर चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन में अभियान के लिए 250 तख्तियां तैयार हो गईं हैं, जिन्हें 12 व्यस्ततम चौराहों पर दिखाकर आम जनता से वोट डालने की अपील की जाएगी।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को शाम 7:00 बजे 15 केंद्रों की महिलाएं समीपस्थ हनुमान मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ करतीं हैं। पिछले दो शनिवार से आध्यात्मिक समिति के इस भक्तिमय अभियान के साथ मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को मतदान करने का दायित्व याद दिलाया जा रहा है और उनसे यह आश्वासन भी लिया जा रहा है कि वे मतदान अवश्य करेंगे।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले के अनुसार शनिवार, चार मई को भी सभी 15 केंद्रों के सभासद समीपस्थ मंदिरों में जाकर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ करने के दौरान उपस्थित भक्तजनों को मतदान करने की शपथ दिलाएंगे। इस बीच रविवार शाम 6:00 बजे शहर के व्यस्ततम 12 चौराहों पर मतदाता जागरूकता अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस अभियान से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की योजना अमल में लाएंगे।
अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि दीपावली से अब तक महाराष्ट्र मंडल में 15 बड़े- छोटे आयोजन हुए हैं और उनमें उपस्थित आजीवन सभासदों सहित दर्शकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई है। अप्रैल माह में ही हुए भव्य आयोजनों जैसे गुड़ी पाड़वा महोत्सव, चैत्र मास हल्दी कुंकू व भजन स्पर्धा, टैलेंट का महायुद्ध जैसे आयोजनों में उपस्थित सैकड़ों दर्शकों को मतदान करने के लिए संकल्पबद्ध किया गया। महाराष्ट्र मंडल का यह अभियान अगले तीन दिन और भी व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here