- रोको के नहीं खेलने से क्रिकेट प्रेमी निराश
- पार्किंग तथा सुरक्षा के विशेष प्रबंध
रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के तत्वाधान में शहीद वीरनारायण सिंह में भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच टी-20 मैच आज खेला जाएगा। इस मैच को लेकर राजधानी के युवाओं में भारी रोमाच है। सभी क्लास की टिकट बीक गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेलने के कारण क्रिकेट प्रेमी निराश है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। दर्शक सीधे गैलरी अपने सीट पर जाएंगे। यहां पर क्रिकेट प्रेमियों को नियंत्रण करने के लिए वालेटियर को बॉडी कैमरा दिया जा रहा है। क्रिकेट संघ द्वारा सुरक्षा मैच में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने सात सौ के करीब बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 10 पुलिस अफ सरों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। मैच देखने आने वालों को पूर्व की तरह जारी गाइड लाइन के अनुसार स्टेडियम के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही मैच शुरू होने के एक घंटा पहले लोगों को स्टेडियम के अंदर एंट्री दी जाएगी।
पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बाउंड्री लाइन पर इस बार अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में किसी भी दर्शक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ साढ़े तीन सौ के करीब निजी बाउंसरों की तैनाती करेगा। इसके अलावा सीएससीएस के 45 से ज्यादा अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे।
राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला होना है। मैच की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पूर्व में आयोजित मैच की तरह इस बार भी सुरक्षा जवानों की तैनाती करने की जानकारी दी। साथ ही पिछले मैच में एक युवक सुरक्षा घेरा तोडक़र मैदान के अंदर प्रवेश कर गया था, ऐसी स्थिति से निपटने उन्होंने स्टेडियम के अंदर जहां दर्शक दीर्घा है, वहां सुरक्षा जवानों की तैनाती और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व के मैच में सुरक्षा में तैनात कई बाउंसर आपराधिक रिकार्ड के मिले थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सीएससीएस को साफ तौर पर बाउंसरों के पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए हैं। जिन बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होगा, उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। एसएसपी ने सुरक्षा एजेंसी को साफ तौर पर निर्देशित किया है कि स्टेडियम के अंदर वे दर्शकों के साथ किसी तरह से मारपीट नहीं करें। मैच में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार स्टेडियम के आस-पास जिन खाली जगहों से लोग स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर गए थे। उन खाली जगहों में ग्रिल लगाई गई हैं। साथ ही दर्शक मैदान के अंदर प्रवेश नहीं कर सके, इसके लिए भी अलग से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।





