Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में नहीं...

छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में नहीं होगा बदलाव

58
0

छत्तीसगढ़ (विश्व परिवार)-छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के आगमन के वजह से मौसम मिजाज आज बदला हुआ है। आज बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के ऊपरी भागों में एक दो जगह पर हल्की बारिश के आसार हैं। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके साथ ही सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 38 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है इसके बाद प्रदेश में उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल अभी मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है।

नारायणपुर रहा सबसे ठंड इलाका
समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में 66 डिग्री और पूर्व में 30 डिग्री पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आने वाली ठंडी हवाओं से बारिश की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दरिया किया गया है वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.01 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह कोहरा छाने के बाद आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के एक-दो इलाकों में बारिश हुई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्य बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here