Home सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय सीट का इतिहास यहां बने नये रिकार्ड, चिंतामणि...

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय सीट का इतिहास यहां बने नये रिकार्ड, चिंतामणि महाराज व शशि सिंह में सीधा मुकाबला

47
0
  • कांग्रेस व भाजपा दोनो पार्टी में रहे नेता इस सरगुजा संसदीय सीट से भाजपा के है प्रत्याशी चिंतामणि महाराज
  • सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह
  •  लोकसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस एक बार भी चुनाव नहीं जीती है।
सरगुजा(विश्व परिवार) | छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद अब तक हुए चार लोकसभा चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस एक बार भी चुनाव नहीं जीती है। पिछले चार चुनाव से भाजपा लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। सरगुजा संसदीय सीट के लिए अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं इसमें नौ बार कांग्रेस तथा आठ बार भाजपा को जीत मिली है। पिछले चार चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी बदल – बदल कर चुनाव जीता है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय सीट का अपना अलग है महत्व है क्योकि इस बार सरगुजा संसदीय सीट पर मतदान का नया रिकार्ड बना है। अब तक का सर्वाधिक 79.89 प्रतिशत मतदान 2024 के चुनाव में सरगुजा संसदीय सीट पर हुआ है। लोकसभा निर्वाचन 2019 की तुलना में इस बार मतदान में 2.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मतदान में सरगुजा जिला और सरगुजा लोकसभा प्रदेश में नंबर वन है। 2019 की तुलना में राज्य में भी सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत वृद्धि सरगुजा लोकसभा में ही हुआ है। लोकसभा निर्वाचन 2019 और 2014 के मतदान प्रतिशत के मुकाबले इस निर्वाचन में लगभग 2.5 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई है।

बात करें सरगुजा संसदीय सीट की तो यहां से संसदीय सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है मुख्य मुकाबला भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह के बीच है।

सरगुजा संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 
चिंतामणि महाराज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में वे छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष थे। 2008 के विधानसभा चुनाव में सामरी विधानसभा से भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2013 के विधानसभा चुनाव में सरगुजा जिले की लुंड्रा विधानसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की थी।
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सामरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। भूपेश बघेल की सरकार में उन्हें संसदीय सचिव का दायित्व दिया गया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी थी।
नाराज चिंतामणि महाराज ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। भाजपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया। चिंतामणि महाराज ,संत समाज से आते हैं। वे संत गहिरा गुरु के सुपुत्र हैं। संत गहिरा गुरु के अनुयायी छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिसा के सीमावर्ती जिलों में भी हैं।संत गहिरा गुरु महाराज ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में कार्य किया था।
सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह
सरगुजा संसदीय सीट पर शशि सिंह कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। वे पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की सुपुत्री हैं। दिल्ली से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वाली शशि सिंह वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत की सदस्य भी है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उन्होंने सूरजपुर के वर्तमान भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी को पराजित किया था।
राहुल गांधी की पहले चरण की भारत जोड़ो यात्रा की फुल टाइमर पदयात्री शशि सिंह को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने इस चुनाव को रोचक बना दिया है।परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन कांग्रेस की युवा नेत्री शशि सिंह ने इस चुनाव में जी तोड़ मेहनत कर भविष्य के लिए कांग्रेस की उम्मीद बढ़ा दी है।
पिछले चुनाव की तुलना में सरगुजा जिले के मतदान के आंकड़े
लोकसभा निर्वाचन 2019 में जहां सरगुजा जिले में मतदान प्रतिशत 77.45 रहा, वहीं इस निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़कर 79.23 दर्ज किया गया है। पिछले लोकसभा निर्वाचन में सरगुजा जिले में छह लाख पांच हजार 477 मतदाताओं में से चार लाख 68 हजार 923 मतदाताओं से मतदान किया जिसमें दो लाख 34 हजार 888 पुरुष मतदाता, दो लाख 34 हजार 29 महिला मतदाता और छह थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे।
लोकसभा 2024 में जिले में छह लाख 56 हजार 404 मतदाताओं में से पांच लाख 20 हजार 84 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें दो लाख 59 हजार 527 पुरुष मतदाता, दो लाख 60 हजार 548 महिला मतदाता और नौ थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे।
2014 से अब तक संसदीय क्षेत्र सरगुजा के आंकड़ों पर एक नजर
लोकसभा निर्वाचन 2014 में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 15 लाख 23 हजार 22 मतदाता दर्ज थे जिनमें से 11 लाख 87 हजार 305 मतदाताओं ने चुनाव के दौरान मतदान किया। इसमें 610812 पुरुष एवं 576493 महिला मतदाता शामिल रहे। मतदान का प्रतिशत 77.96 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2019 में संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 16 लाख 53 हजार 822 रही, जिसमें से 12 लाख 78 हजार 321 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें छह लाख 48 हजार 556 पुरुष मतदाता, छह लाख 29 हजार 758 महिला मतदाता और सात थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे। इस निर्वाचन में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 77.29 प्रतिशत दर्ज किया गया।
अब, लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के प्रतिशत में पिछले निर्वाचनों से सकारात्मक वृद्धि हुई है। इस लोकसभा निर्वाचन में 18 लाख 19 हजार 347 मतदाता में से 14 लाख 53 हजार 444 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान करने वालों में सात लाख 29 हजार 853 पुरुष मतदाता, सात लाख 23 हजार 574 महिला और 17 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल रहे। इस निर्वाचन में सरगुजा।लोकसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत रिकार्ड 79.89 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
सरगुजा लोकसभा में विधानसभावार मतदान
विधानसभा मतदान
प्रेमनगर 78़ 71
भटगांव 79़ 78
प्रतापपुर 80़ 98
रामानुजगंज 80़ 04
सामरी 81़ 57
लुंड्रा 84़ 04
अंबिकापुर 75़ 02
सीतापुर 79़ 71
कुल : 79़ 89

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here