Home राजनीति छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी घोषित करने के बाद बढ़ी कांग्रेस की मुसीबत, विरोध...

छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी घोषित करने के बाद बढ़ी कांग्रेस की मुसीबत, विरोध में उतरे कार्यकर्ता अनशन पर बैठे

52
0

बिलासपुर(विश्व परिवार)– छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 4 प्रत्याशी और घोषित कर दिए हैं। वहीं प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस में एकबार फिर विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशियों के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के विरोध में वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश कौशिक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं सरगुजा प्रत्याशी शशि सिंह का भी विरोध शुरू हो गया है|

जगदीश कौशिक ने कांग्रेस भवन के सामने धरना देते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कौशिक ने सवाल उठाया है और हाईकमान से पूछा है कि, आखिर उन्हें प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया। 2019 से वे टिकट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी तपस्या में क्या कमी रह गई। पार्टी आलाकमान उनकी इस समस्या का समाधान करे। कौशिक ने कहा कि, जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है वे आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।

टिकट वापसी नहीं होने पर इस्तीफे की धमकी

इधर सूरजपुर में सरगुजा लोकसभा चुनाव के टिकट घोषणा के बाद कांग्रेस में गुटबाजी नजर आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शशि सिंह को टिकट मिलने का विरोध कर रहे हैं। टिकट वापसी नहीं होने पर हजारों की संख्या में इस्तीफा देने की बात भी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here