Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, तापमान पहुंचा 37 डिग्री से ऊपर, एक-दो...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, तापमान पहुंचा 37 डिग्री से ऊपर, एक-दो जगहों पर बारिश के आसार

92
0

 (विश्व परिवार)-  छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहला दिन ही तेज गर्मी के साथ शुरू हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन ज्यादा रहा। फिलहाल आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म नारायणपुर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है।

बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी में वृद्धि हो रही है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां 36 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here