Home रायपुर छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही छाए बादल, रायपुर,...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही छाए बादल, रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना

61
0

रायपुर(विश्व परिवार)– छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप फिर बादल छा रहे हैं। साथ ही शाम के समय बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। वहीं रायपुर के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। साथ ही प्रदेश के सात जिलों के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म जिला कोरबा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 48 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश में वातावरण ठंडा हो गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। साथ ही इन संभागों के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। समुद्र तल से आ रही नमी हवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे या फिर बारिश की संभावना बन रही है।

प्रदेश में सबसे गर्म कोरबा जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 39.7, माना एयरपोर्ट में 39.5, बिलासपुर में 39.6, पेंड्रा रोड में 38.2, अंबिकापुर में 38, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 40.6 और राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here