Home राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, कांग्रेस के खाते...

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट, यहाँ देखिए कौन कितने वोट से जीते

26
0

 राजनांदगांव(विश्व परिवार)लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शिकस्त देकर भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे लगभग 45 हजार मतों से विजयी हुए। उनकी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोडे़ और जश्न मनाया। वहीं संतोष पांडे ने अपनी इस जीत का श्रेय यहां के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को देकर उनका आभार व्यक्त किया।

राजनांदगांव लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान सांसद संतोष पांडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा था। जिससे यह लोकसभा सीट प्रदेश में हाई प्रोफाइल हो गई थी और लगभग 14 लाख 46 हजार 2 सौ 47 मतदाताओं ने यहां अपना सांसद चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद आज 4 जून को इस लोकसभा सीट में डाले गए मतों की गणना शुरू हुई। शुरुआती मतगणना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग 8 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के मुकाबले बढ़त बनाए रहे तो वहीं कुछ देर बाद इस 8 हजार मतों के आंकड़े को पार करते हुए भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे लगातार अपनी बढ़त बने रहे और राजनांदगांव विधानसभा से लगभग 57 हजार मतों की बडी़ लीड लेकर वह कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल से आगे रहे। मतगणना के अंतिम दौर में लगभग 45000 मतों से निर्णायक बढ़त मिलने पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े वहीं कार्यकर्ताओं का आभार जताने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा में से पांच विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त ली है, यह कार्यकर्ताओं का परिश्रम और पराक्रम है।

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने अपनी इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और यहां के मतदाताओं का आभार जताया है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी इस जीत को कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को ईव्हीएम के माध्यम से 7 लाख 11 हजार 4 सौ 39 मत प्राप्त हुए है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 78 मत मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44 हजार 3 सौ 61 से अधिक मतों से पराजित करते हुए अपनी जीत दर्ज की। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शिकायत देकर दोबारा राजनांदगांव लोकसभा से निर्वाचित होने वाले सांसद संतोष पांडे कि इस जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here