Home Election छह लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत की हैट्रिक, धुरंधर भी कांग्रेस...

छह लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत की हैट्रिक, धुरंधर भी कांग्रेस को नहीं दिला पाए जीत

99
0

रायपुर(विश्व परिवार) छत्‍तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीट ऐसी है, जहां भाजपा जीत की हैट्रिक बनाई चुकी है। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद लोकसभा सीटों पर भाजपा पिछले तीन चुनाव से लगातार जीतती आ रही है। यहां कांग्रेस के धुरंधर भी यहां पार्टी को जीत नहीं दिला पाए हैं। कांग्रेस इन सीटों पर भाजपा के जीत के क्रम को तोड़ना चाहती है तो भाजपा यहां जीत फिर से सुनिश्चित करना चाह रही है।

दोनों पार्टियों ने दिया नए प्रत्याशियों को मौका

2024 के चुनाव में दोनों ही दलों ने तीन-तीन सीटों पर महिलाओं को उतारा है। भाजपा में आठ तो कांग्रेस में पांच नए चेहरे हैं जो कि पहली बार चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की सूची में सरोज पांडेय, विजय बघेल और संतोष पांडेय को छोड़कर बाकी आठ प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इनमें बृजमोहन अग्रवाल, चिंतामणि महाराज, राधेश्याम राठिया, कमलेश जांगड़े, तोखन साहू, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप और भोजराज नाग शामिल हैं। कांग्रेस में डा. शिव डहरिया, भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, ज्योत्सना महंत और बिरेश ठाकुर पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी के नए चेहरों में विकास उपाध्याय, राजेंद्र साहू, शशि सिंह, डा. मेनका देवी सिंह और देवेंद्र यादव शामिल हैं।

फैक्ट फाइल

सरगुजा

वर्ष-प्रत्याशी- दल- प्रतिद्वंदी प्रत्याशी

2009-मुरारीलाल सिंह-भाजपा-भानुप्रताप सिंह

2014-कमलभान सिंह-भाजपा-रामदेव राम

2019-रेणुका सिंह सरुता (ई)-भाजपा-खेलसाय सिंह

जांजगीर-चांपा

वर्ष-प्रत्याशी- दल- प्रतिद्वंदी प्रत्याशी

2009-कमला पाटले- भाजपा- डा. शिव कुमार डहरिया

2014- कमला पाटले-भाजपा- प्रेमचंद जायसी

2019-गुहाराम अजगले-भाजपा- रवि परसराम भारद्वाज

बिलासपुर

वर्ष-प्रत्याशी- दल- प्रतिद्वंदी प्रत्याशी-दल

2009-दिलीप सिंह जूदेव-डा. रेणु जोगी-कांग्रेस

2014-लखनलाल साहू- करुणा शुक्ला-कांग्रेस

2019-अरुण साव-अटल श्रीवास्तव-कांग्रेस

रायपुर

वर्ष-प्रत्याशी- दल- प्रतिद्वंदी प्रत्याशी

2009- रमेश बैस-भाजपा-भूपेश बघेल- कांग्रेस

2014- रमेश बैस-भाजपा-सत्यानाराय शर्मा-कांग्रेस

2019-सुनील कुमार-भाजपा-प्रमोद दुबे-कांग्रेस

महासमुंद

वर्ष-प्रत्याशी- दल- प्रतिद्वंदी प्रत्याशी

2009-चंदूलाल साहू-भाजपा-मोतीलाल साहू-कांग्रेस

2014-चंदूलाल साहू-भाजपा-अजीत जोगी-कांग्रेस

2019-चुन्नी लाल साहू-भाजपा-धनेन्द्र साहू-कांग्रेस

फैक्ट फाइल

लोकसभा सीट मतदान प्रतिशत-2019 मतदान प्रतिशत-2014
सरगुजा 75.60 75.92
जांजगीर-चांपा 65.23 60.48
बिलासपुर 64.20 62.62
रायपुर 65.91 65.38
महासमुंद 73.32 73.95

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here