Home मध्य प्रदेश जगत कल्याण के लिए की श्री शान्ति नाथ स्वामी पर की महाशान्ति...

जगत कल्याण के लिए की श्री शान्ति नाथ स्वामी पर की महाशान्ति धारा

41
0
  • निर्वाण कल्याणक पर लाड़ू समर्पित कर मनाया निर्वाण उत्सव
  • शान्ति के लिए हम सब करते हैं भगवान शान्तिनाथ स्वामी की महा आराधन – विजय धुर्रा

    अशोक नगर(विश्व परिवार) | मध्य भारत के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी में एक हजार वर्ष पुरानी श्रेष्ठी पड़ाशाह दारा प्रतिष्ठापित भगवान श्री शान्तिनाथ स्वामी की विशाल प्रतिमा पर आज भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर एक सौ आठ रिद्धि मंत्रों से महा अभिषेक के साथ ही ब्रहदमंत्रो से जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा की गई इसके बाद भक्ति भाव से प्रभू चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया जायेगा
    एक हजार वर्ष पूर्व पाड़ांशाह जी ने रखी थी थूवोनजी जी तीर्थ की नीव
    इससे पहले मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि जैन जगत के विख्यात श्रेष्ठी पड़ाशाह जी ने घने जंगलों के वीच एक विशाल जिनालय का निर्माण कर भगवान श्री शान्तिनाथ स्वामी की विशाल प्रतिमा को विराजमान किया था जिनका आज हम निर्वाण कल्याणक मना रहे हैंआज हम हरे भरे उद्यान के रूप में विशाल गगन चुंबी प्रतिमाओं से सुसोभित जिन प्रतिमाओं के साथ विशाल तीर्थ को देख रहे हैं इसकी परिकल्पना रांगा व्यापारी पाड़ांशाह जी ने की थी धनधोर जंगलों के वीच शान्ति के की परि कल्पना को पाड़ाशाहजी ने साकार रूप दिया जहां आज हम बैठकर शांति से धर्म ध्यान कर रहे हैं इस तीर्थ के मूल नायक भगवान श्री शान्तिनाथ स्वामी का हम निर्वाण कल्याणक महोत्सव मना रहे हैं
    शान्ति नाथ स्वामी के तीर्थो की पूरी श्रृंखला से वुदेंल खण्ड तीर्थ भूमि वन गई
    इस दौरान कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई ने कहा कि श्रावक श्रेष्ठी पड़ाशाह ने ना केवल दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी की भूमि को तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित किया वल्कि पूरे वुदेंल खण्ड में तीर्थो की श्रृंखला के रूप आहार जी पपौरा जी वेशई वंजरंगड ईश्वरवारा सहित अनेक तीर्थो की स्थापना कराई इसके पहले आज दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का अभिषेक राजू जैन राजपुर अंर्ष जैन खुरई राधेलाल विजय कुमार धुर्रा सहित अन्य भक्तों ने किया जिनका सम्मान कमेटी के शिरोमणि संरक्षण पदम कुमार वाझल रविकांत कासंल शैलेन्द्र दददा प्रसन्न मोदी सहित अन्य प्रमुख जनो ने किया इसके बाद सभी शान्ति धारा के लिए चार इन्द्रो को शोभायात्रा के रूप में भगवान शान्ति नाथ स्वामी के दरवार में पहुंचे
    भगवान के चरणों में किया निर्वाण लाडू समर्पित
    जहां महाभिषेक करने का सौभाग्य जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुनील अखाई वर्धमान अखाई मानव मोदी आई ए एस जितेन्द्र मोदी परिवार गुना अनुज जैन कैंची बीड़ी परिवार गुना सहित अन्य भक्तों को मिला इसके पहले देवाधिदेव भगवान श्री शान्तिनाथ स्वामी का महा मस्तिष्काभिषेक के साथ ही एक सौ आठ रिद्धि मंत्रों से अभिषेक किया गया इसके साथ ही भगवान की महा आराधना कर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया जिसका सौभाग्य क्षेत्र कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई मंत्री राजेन्द्र हलवाई मिडिया प्रभारी अरविंद जैन कचनार अंर्ष जैन खुरई सहित अन्य भक्तों को मिला जिनका सम्मान थूवोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री विपिन सिंघई मंत्री राजेन्द्र हलवाई प्रचार मंत्री विजय धुर्रा संरक्षण शैलेन्द्र दददा मिडिया प्रभारी अरविंद कुमार सहित अन्य प्रमुख जनो ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here