Home खेल टीम इंडिया के चैंपियन बनते ही ‘हिटमैन’ ने अपने नाम किए ये...

टीम इंडिया के चैंपियन बनते ही ‘हिटमैन’ ने अपने नाम किए ये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

34
0
  • भारत ने 17 साल बाद T20 World Cup का खिताब किया अपने नाम
  • रोहित शर्मा ने तोड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • Rohit Sharma बने T20I में 50 मैच जीतने वाले पहले कप्तान

नई दिल्ली(विश्व परिवार)रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 17 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया।

साल 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व की ट्रॉफी जीती थी और इसके बाद अब रोहित की कप्तानी ने ये ट्रॉफी अपने नाम की। भारत की जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। भारत के चैंपियन बनते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फैंस को झटका भी दिया। कोहली के बाद रोहित ने भी टी20 से संन्यास का एलान किया।

ट्रॉफी जीतने और टी20 से संन्यास का एलान करने के बाद रोहित शर्मा का नाम इतिहास में सुनहरों अक्षरों से दर्ज हो गया है। इस दौरान रोहित ने एक नहीं, बल्कि तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किए। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में।

Rohit Sharma बने T20I में 50 मैच जीतने वाले पहले कप्तान

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 50 मैच में जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। साल 2021 में उन्हें व्हाइट बॉल का कप्तान बनाया था और तब से उन्होंने कुल 61 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें से उन्होंने 50 मैच में टीम को जीत दिलाई। भारत का इस तरह विनिंग प्रतिशित 78 से ज्यादा का बना। रोहित की कप्तानी में भारत की टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल की जीत सबसे बड़ी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here