खेल

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर सस्पेंस, भारत मैच के बहिष्कार पर विचार

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पाकिस्तान ने कहा कि वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी भागीदारी पर अंतिम फैसला कुछ समय के लिए टाल रहा है। यह मामला कम से कम शुक्रवार या अगले सोमवार तक खुला रखा जाएगा। यह निर्णय सह-मेजबान भारत के खिलाफ संभावित मैच बहिष्कार और बांग्लादेश के समर्थन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (क्कष्टक्च) के अनुसार, चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। बैठक में आईसीसी से जुड़े मौजूदा हालात और संभावित विकल्पों पर विस्तार से चर्चा हुई।
नक़वी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी विकल्पों पर विचार कर संतुलित फैसला लेने के निर्देश दिए हैं। इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम निर्णय शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीसीबी को बांग्लादेश को पूर्ण समर्थन देने को कहा है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत के बजाय श्रीलंका में अपने मैच कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के सामने दो प्रमुख विकल्प रखे गए हैं—
टी20 वर्ल्ड कप से पूरी तरह हटना
15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करना
यह कदम बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में उठाया जा सकता है।
सरकार लेगी अंतिम फैसला
पीसीबी पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बदली परिस्थितियों में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला संघीय सरकार करेगी। आईसीसी का कहना है कि भारत में किसी तरह की सुरक्षा चिंता नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts