Home छत्तीसगढ़ दयोदय महासंघ २०२३ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी...

दयोदय महासंघ २०२३ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के सानिध्य में

218
0
डोंगरगढ़ (विश्व परिवार)।  आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद से समस्त भारत में 150 से अधिक गौ शालाओं का संरक्षण करने वाली संस्था दयोदय महासंघ का 2023 राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की धरा पर डोंगरगढ़ की चंद्रगिरि पहाड़ी पर श्री चंद्रप्रभु दि. जैन अतिशय क्षेत्र पर होंने जा रहा है।
दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया उपरोक्त आयोजन दिनांक २४ सितंम्वर२०२३ दिन रविवार से २६ सितंम्वर२०२३ दिन मंगलवार तक चलेगा।
उपरोक्त आयोजन में सभी
 परम संरक्षक, संरक्षक,
राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा आचार्य श्री विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र एवं सम्वंधित सभी गौशालाओं के पदाधिकारीगण तथा समस्त जीवदया प्रेमीओं को आमंत्रित किया गया है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र जैन प्रेमी कटनी तथा महामंत्री राकेश जैन अशोकनगर ने सभी सदस्यों से निवेदन करते हुये कहा कि इस वर्ष  परम पूज्य १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज का ससंघ चातुर्मास अतिशय क्षेत्र श्री दिगंबर जैन चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र, डोंगरगढ़ (छ.ग.) में सानंद सम्पन्न हो रहा है प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दयोदय महासंघ का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनाँक २४/०९/२०२३ दिन रविवार से २६/०९/२०२३ दिन मंगलवार तक तीर्थ क्षेत्र, डोंगरगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। सभी महानुभावों को सूचना वाटस्ऐप के माध्यम से भेजी जा रही है अतः आप सभी पधारने की कृपा करें।कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है-प्रात:-  08:00 आचार्य श्री की सामूहिक पूजन प्रातः-09:30 पड़गाहन एवं आहारचर्या
प्रातः 10:30 भोजन
दोपहर :-  01:00 से अधिवेशन प्रारंभ
दोपहर  :-  03:00  आचार्य श्री के प्रवचन एवं मार्गदर्शन
सायं  :- 06:00आचार्यभक्ति
आप सभी से निवेदन है कि अपने व्यस्त समय में से समय निकाल कर आरक्षण करा लेवे एवं कार्यक्रम में अवश्य पधारें।
सभी गौ शालाओं के संचालक अपनी अपनी गौशाला की गतिविधियों का चित्र एवं विशेष जानकारी का बैनर बनवाकर साथ में लाये। जिसमें दयोदय महासंघ का नाम अवश्य लिखा हो। आपके आगमन की सूचना अवश्य प्रदान करें जिससे आपकी आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जा सके। आप अपनी सूचना गौशाला अधिकारी, नवनीत जैन प्रभारी से मोबाइल नं. 9752232323,9753237375, 9399261168 पर पूर्व सूचना दिनाँक 20/09/2023तकआवश्यक रूप से दे देवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here