Home छत्तीसगढ़ दिग्गजों की सीटों पर चुनावी रैलियों और सभाओं का असर, महिला मतदाताओं...

दिग्गजों की सीटों पर चुनावी रैलियों और सभाओं का असर, महिला मतदाताओं ने की जमकर वोटिंग

64
0
  • प्रदेश की 90 में से 57 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या अधिक है
  • प्रदेश में पुरुषों की तुलना में एक लाख नौ हजार 370 महिला वोटर अधिक हैं

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टियों के दिग्गजों की सीटों पर महिला मतदाताओं ने दम दिखाया है। उदाहरण के तौर पर, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मो. अकबर, बृजमोहन अग्रवाल सहित बस्तर की ज्यादातर सीटों पर मतदान करने में महिलाएं, पुरुषों से आगे रही है।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यहां चुनावी रैलियों और सभाओं का बड़ा असर रहा। राष्ट्रीय नेताओं ने यहां लगातार रैलियां की। इन क्षेत्रों में महिलाओं के लिए केंद्रित योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी बहुत हुआ। दोनों प्रमुख दलों ने महिलाओं को साधने के लिए उनके हित की घोषणाओं का ढेर लगा दिया था। प्रदेश की 90 में से 57 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या अधिक है। जबकि 33 सीटों पर पुरुष मतदाता बहुमत में हैं। प्रदेशभर के आंकड़ों को देखें तो पुरुषों की तुलना में एक लाख नौ हजार 370 महिला वोटर अधिक हैं। दिलचस्प यह है कि दिग्गजों की सीटों पर महिलाओं का खास रुझान रहा। मतदान प्रक्रिया में वे बढ़-चढ़कर सामने आई।

  • इन सीटों पर महिलाओं ने अधिक मतदान किया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी-बालोद, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ, राजिम, मोहलामानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है।
  • पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर अधिक
राज्य गठन के बाद पहली बार प्रदेश में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। प्रदेशभर के आंकड़ों को देखें तो पुरुषों की तुलना में एक लाख नौ हजार 370 महिला वोटर अधिक हैं। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ तीन लाख 96 हजार 160 है, जिसमें महिला मतदाता एक करोड़ दो लाख 56 हजार 846 व पुरुषों में एक करोड़ एक लाख 35 हजार 561 पात्र मतदाता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here