नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों के साथ काम किया है. टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म आज 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच वरुण धवन के करियर का ग्राफ पर नजर डालते हैं. उनकी 7 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई की.





