रायपुर (विश्व परिवार)। दिव्यांश फाउंडेशन छत्तीसगढ द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला रायपुरा रायपुर में दिनांक 22.01.2026 को योग दिवस का आयोजन किया गया बच्चों को योग व आसन और जीवन में उसका महत्व जिससे बच्चों का शारीरिक विकास भी हो और वो खुद के शरीर को स्वस्थ रख सके सीखते हुए योग करवाया गया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से बच्चों में राष्ट्र प्रेम भावना को जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगे झंडे का वितरण किया गया और उन्हें इसका अपमान होने से बचाने के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग विद्यालय की प्रधान पाठिका लक्की दुबे, उपस्थित सभी शिक्षक, मनीष राय, पवन यदु, वीरेंद्र कश्यप, गगन सिंह, संदीप सिंह जी, सूर्या जायसवाल, अजय और लाखन जायसवाल का रहा।






