Home रायपुर दुनियाभर के 30 देशों के 2400 अस्पतालों, 85000 से अधिक मेडिकल एक्सपर्ट्स...

दुनियाभर के 30 देशों के 2400 अस्पतालों, 85000 से अधिक मेडिकल एक्सपर्ट्स के मध्य हुआ सर्वे

60
0

एम्स रायपुर को 66.59 प्रतिशत स्कोर के साथ 33वां स्थान, एम्स दिल्ली प्रथम स्थान पर

रायपुर (विश्व परिवार)-दुनिया की प्रमुख न्यूज मैग्जीन और वेबसाइट न्यूजवीक ने दुनियाभर के श्रेष्ठ अस्पतालों की सूची जारी की है। इसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर को 33वां स्थान मिला है। एम्स रायपुर ने 66.59 प्रतिशत स्कोर के साथ यह स्थान प्राप्त किया। एम्स दिल्ली 93 प्रतिशत स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे चरण में स्थापित किए गए एम्स में एम्स रायपुर एकमात्र संस्थान है जो प्रथम 50 में स्थान पा सका है।

सूची में एम्स रायपुर को पीजीआई चंडीगढ़, जिपमर, पुडूचेरी, सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली जैसे प्रमुख अस्पतालों को एम्स रायपुर से अधिक स्कोर प्राप्त हुआ है। कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा) ने एम्स के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख न्यूजमैग्जीन न्यूजवीक ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2024 की सूची जारी की है जिसमें दुनियाभर के 30 देशों अमेरिका, जर्मनी, जापान, साउथ कोरिया, फ्रांस इटली और यूके सहित 2400 अस्पतालों को शामिल किया गया। इसमें ऑन लाइन सर्वे, रोगियों का फीडबैक और प्रमुख मेडिकल परफार्मेंस इंडीकेटर का शामिल किया गया। एम्स का इसमें स्थान प्राप्त करना यहां प्रदान की जा रही सेवाओं के प्रति रोगियों के विश्वास को प्रदर्शित करता है।

इस वर्ष चिली और मलेशिया को भी इस रैकिंग में शामिल किया गया। न्यूजवीक ने 85000 से अधिक चिकित्सकों के मध्य सर्वे किया। इसके साथ ही रोगियों से अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी संतुष्टि जानी गई। सर्वे में सफाई, रोगी-चिकित्सक अनुपात आदि को भी शामिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here