रायपुर (विश्व परिवार)। मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम बोहरनेडी में किसान खोमन साहू द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है। बताया गया है कि किसान सरकारी धान खरीदी केंद्र सोसायटी भोलापुर में धान नहीं बिकने से मानसिक रूप से परेशान था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति के संयोजक विधायक इंद्रशाह मंडावी बनाए गए हैं।
प्तप्तप्त जांच समिति में ये सदस्य शामिल
1. इंद्रशाह मंडावी -विधायक (संयोजक)
2. दलेश्वर साहू -विधायक (सदस्य)
3. भोलाराम साहू -विधायक (सदस्य)
4. कुंवर सिंह निषाद -विधायक (सदस्य)
5. हर्षिता बघेल -विधायक (सदस्य)
6. छन्नी साहू -पूर्व विधायक (सदस्य)
7. सुरजीत सिंह ठाकुर -जिला अध्यक्ष, मोहला–मानपुर (सदस्य)
8. विपिन यादव -जिला अध्यक्ष, राजनांदगांव (सदस्य)
9. जितेंद्र मुदलियार -शहर अध्यक्ष, राजनांदगांव (सदस्य)
प्तप्तप्त गांव जाकर हर पक्ष से करेगी जांच
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल प्रभावित गांव का दौरा कर पीडि़त परिवार, ग्रामवासियों और सहकारी सोसायटी के पदाधिकारियों से चर्चा करे। समिति घटना की वास्तविक स्थिति की जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
यह आदेश प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी किया गया है। मामले की जानकारी एआईसीसी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।






