Home छत्तीसगढ़ धान बोनस राशि अंतरण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

धान बोनस राशि अंतरण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

52
0
  • कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व  

उत्तर बस्तर कांकेर (विश्व परिवार)। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 धान बोनस की राशि का अंतरण किसानों के खातों में किये जाने हेतु ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित अनुभाग/ब्लॉक का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। धान बोनस राशि का अंतरण हेतु कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था किये जाने अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। सभी समितियों में राशि की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक व्यवस्था हेतु सहायक उप पंजीयक सहकारिता श्री सूरज दुग्गे और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के नोडल अधिकारी श्री मनोज वानखेड़े को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक नेटवर्क व्यवस्था करने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स कांकेर, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं वापसी की आवश्यक व्यवस्था उप संचालक कृषि श्री एन.के. नागेश और जिला खाद्य अधिकारी श्री जन्मेजय नायक तथा सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कांकेर के कार्यपालन अभियंता श्री बी.एन. भोयर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here