Home रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर नगरीय क्षेत्र के लिए जारी...

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर नगरीय क्षेत्र के लिए जारी की 973.84 लाख रुपए की धनराशि

55
0
रायपुर नगर निगम करेगा बी.एस.यू.पी. कॉलोनियों का जीर्णोद्धार
रायपुर(विश्व परिवार)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बी.एस.यू.पी. कॉलोनियों के जीर्णोद्धार हेतु बड़ी राशि जारी की गई है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्री श्री अरुण साव ने नगर पालिक निगम अंतर्गत निर्मित बी.एस.यू.पी. कॉलोनियों के जीर्णोद्धार हेतु 973.84 लाख रुपए की राशि जारी की है। इस राशि से निर्धन परिवारों को आवास सुविधा सुलभ कराने हेतु नगर निगम द्वारा निर्मित विभिन्न कॉलोनियों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यकता अनुरूप इन कॉलोनियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं की आस में कई वर्षों से परेशान निर्धन आय वर्ग के सैकड़ों परिवार इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here