Home राजनांदगांव नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को लेकर असमन्वय की स्थिति के बीच भाजपा...

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को लेकर असमन्वय की स्थिति के बीच भाजपा पार्षद दल की बैठक लेने पहुंचे संजय श्रीवास्तव

23
0

राजनांदगांव(विश्व परिवार) | नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के बीच नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहे असमन्वय की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव पर्यवेक्षक के रूप में बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे, यहां उन्होंने जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक लेकर भाजपा पार्षदों से चर्चा करते हुए उन्हें समझाईश दी।

राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु को लेकर भाजपा पार्षदों के बीच असमन्वय की स्थिति निर्मित है। भारतीय जनता पार्टी के कई पार्षद नेता प्रतिपक्ष को बदलने के पक्ष में है। इसी बीच प्रदेश संगठन से इस मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने चर्चा की थी, जिसके बाद प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा पार्षदों से बैठक के लिए बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे और उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा पार्षदों की बैठक आहूत की।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद शामिल हुए। बैठक को लेकर प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पार्षद दल की बैठक में आपसी बातचीत हुई है, उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी को लेकर यह बैठक आहूत की गई है। बैठक में सभी को अपने क्षेत्र में विकास के कार्य तेज गति से कराने कहा गया है।

वहीं उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों को लेकर अगर कोई दिक्कत है तो जिला संगठन और शासन स्तर पर अवगत कराएं। वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा पार्षदों में नाराजगी के सवाल पर कहा कि होता है, राजनीतिक क्षेत्र में यह छोटी-मोटी बातें होती हैं। अपेक्षाएं बहुत होती है, उन अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो पता है। बहुत सारी बातें होती हैं। जो समस्याएं हैं उसका बातचीत करके निराकरण करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सभी पार्षदों से सामूहिक रूप से और इसके बाद व्यक्तिगत अलग-अलग बैठकर चर्चा की। इस बैठक में प्रदेश के महामंत्री भारत लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल भी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित पार्षदों को समझाइई भी दी गई और उनकी समस्याओं को सुनी गई। बैठक में सभी भाजपा पार्षदों की बातें सुनने के बाद अब इसे प्रदेश संगठन तक रखा जाएगा और आगे के कार्रवाई तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here