Home दुर्ग नये पदाधिकारीयों ने सरिता एवं सपना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

नये पदाधिकारीयों ने सरिता एवं सपना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

95
0

नये पदाधिकारीयों ने सरिता एवं सपना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

दुर्ग (विश्व परिवार) धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक सेवाओं में दुर्ग की अग्रणी सेवाभावी संस्था श्रमण संघ महिला मंडल दुर्ग के आज नए पदाधिकारी का मनोनयन किया गया | इसके पूर्व श्रीमती सरिता श्री श्रीमाल, श्रीमती सपना संचेती ,एवं चंदा रूणवाल ने अपने पद का निर्वहन संघ समाज के सभी वर्ग के सदस्यों के सहयोग से अपना शानदार कार्यकाल पूर्ण किया इन सभी के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रमों के संयोजन के साथ नया कृतिमान स्थापित किया |

महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता श्रीश्रीमाल ने अपने अंतिम अध्यक्ष उद्बोधन कहते हुए कहा सन 2019 में श्रमण संघ महिला मंडल की बागडोर संघ ने हमारे हाथों में सौंप थी इन 5 वर्षों में महिला मंडल की प्रत्येक सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला जिसके कारण हम महिला मंडल को ऊंचाइयों में पहुंचने का सार्थक प्रयास किया इस कार्य में हर समय हर पल मुझे मंत्री सपना का भरपूर सहयोग मिला जो मेरे इस जीवन काल यह अविस्मरणी अमिट यादें मेरे मन मस्तिष्क में सदैव अंकित रहेगी इन 5 वर्षों के कार्यकाल में संघ के अध्यक्ष मंत्री एवं स्वाध्याय मंडल की प्रत्येक सदस्यों के भरपूर सहयोग के बल पर ही श्रमण संघ दुर्ग अपने कार्यों से पूरे भारतवर्ष में जाना पहचाना जाता है |
श्रमण संघ महिला मंडल की मंत्री सपना संचेती ने कहा  मैं मंडल के सदस्यों की शुक्रगुजार हूं जब-जब सदस्यों को मंडल की गतिविधियों का कार्य सोपा गया प्रत्येक सदस्यों ने इस माह की जिम्मेदारी का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वाह किया जिसे मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हुं |
सभी के साथ  सहयोग प्यार और सक्रियता से ही श्रमण संघ महिला मंडल ऊंचाई की ओर बढ़ते जा रहा हैं यही सक्रियता ज्ञान ध्यान सीखने की चेष्टा जागरूकता अपने संघ के प्रति समर्पण की भावना दिन-ब-दिन बढ़ती रहे
श्रमण संध महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष रचिता श्रीश्रीमाल ने सभी सदस्यों के प्रति अध्यक्ष मनोनीत होने पर आभार व्यापित किया उन्होंने कहा संघ के प्रत्येक कार्य में हम सभी नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ कार्य करेंगे और संघ का नाम रोशन करेंगे |
महिला मंडल के सदस्यों ने मिलकर सरिता श्रीश्रीमाल सपना संचेती एवं चंदा रूणवाल को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया |
श्रमण संघ महिला मंडल ने आज अपने सदस्यों के साथ पिकनिक का आयोजन कर नए पदाधिकारी का चयन किया
 जिसमें अध्यक्ष रचिता श्रीश्रीमाल, मंत्री कविता रतन बोहरा कोषाध्यक्ष माया सुराणा को महिला मंडल की नई जिम्मेदारी दी गई शेष अन्य पदाधिकारी की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा रतन बोहरा ने किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here