Home नई दिल्ली नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में दिल्ली से किस सांसद को मिलेगी...

नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में दिल्ली से किस सांसद को मिलेगी जगह? इन नामों को लेकर हो रही चर्चा

45
0
  • 2014 में हर्षवर्धन बने थे स्वास्थ्य मंत्री।
  • मीनाक्षी लेखी को बनाया गया विदेश राज्य मंत्री।
  • मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज के नामों को लेकर चर्चा।

नई दिल्ली(विश्व परिवार)एनडीए ने शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। उन्हें राष्ट्रपति से सरकार बनाने का आमंत्रण मिला है। रविवार शाम को वह तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार उनकी टीम में दिल्ली से किस सांसद को स्थान मिलेगा इसे लेकर भी कयास शुरू हो गए हैं।

2014 में हर्षवर्धन बने थे स्वास्थ्य मंत्री

वर्ष 2014 व वर्ष 2019 में मोदी ने अपनी टीम में दिल्ली के सांसद को शामिल किया था। दोनों बार डा. हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। 2014 में स्वास्थ्य मंत्री बने हर्षवर्धन का बाद में मंत्रालय बदलकर मौसम विज्ञान दिया गया था। वर्ष 2019 में भी उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।

मीनाक्षी लेखी को बनाया गया विदेश राज्य मंत्री

कोरोना के बाद हुए फेरबदल में उनका मंत्री पद चला गया था। उनकी जगह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया था। मोदी की पहली टीम में कुछ समय के लिए दिल्ली के नेता विजय गोयल को भी मंत्री बनाया गया था।

मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज के नामों को लेकर चर्चा

पिछले दो लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी दिल्ली के मतदाताओं ने सातों सीटों पर कमल खिलाया है। इसे देखते हुए यहां को लोगों को उम्मीद है कि इस बार भी मोदी दिल्ली के किसी सांसद को मंत्री बनाएंगे। मंत्री बनने की दौड़ में तीसरी बार उत्तर पूर्वी दिल्ली से विजयी होने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), नई दिल्ली से निर्वाचित हुईं सुषमा स्वराज  की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) व दक्षिणी दिल्ली से चुनाव जीतने वाले दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here