Home जगदलपुर नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य...

नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 पर कार्यशाला आयोजित

24
0

जगदलपुर(विश्व परिवार) । बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में शहर के गणमान्य पार्षद गण एवं शासकीय आईटीआई आड़ावाल के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

उपरोक्त अवसर पर सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री अंकिता कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय , उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे एवं निरीक्षक माधुरी नायक के द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर एवं नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना बोधघाट की टीम का विशेष योगदान रहा।विदित हो कि दिनाँक 01जुलाई 2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नवीन विधि के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here