रायपुर

नेता प्रतिपक्ष ने पैरा प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया

रायपुर (विश्व परिवार)। 16वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो कि 28 जनवरी से शुरू होने वाली है उस प्रतियोगिता की प्रारंभिक तैयारी का जायज़ा लेने रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी जी एसोसिएशन के पदाधिकारियों अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष प्रशांत रघुवंशी सचिव डीकेश टंडन के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा स्थित जहां प्रतियोगिता होने वाली है वहां पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
आयोजन समिति ने बताया कि 350 खिलाड़ी पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से पहुंच रहे है इस कार्य क्रम का शुभारंभ कल दोपहर 3 बजे से किया जाएगा
जिस में विलचेयर क्रिकेट का भी विशेष आकर्षण रखा गया है इस प्रतियोगिता में भाला फेंक तवा फेंक गोला फेंक ऊंची कूद 100 मीटर
200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर दौड़ सहित अन्य खेल इस प्रतियोगिता के आकर्षण खेल होंगे जो कि पूरे प्रदेश से आ रहे खिलाड़ी अपने खेल का बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts